Monday, October 19th, 2026

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने राजगढ़ पहुँचकर स्व. श्रीमती सोनी को श्रद्धांजलि दी

 भोपाल

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को राजगढ़ पहुँचकर स्व. श्रीमती कंचन बेन सोनी 'बा' को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। संघ के सह-सरकार्यवाह सुरेश सोनी की माताजी श्रीमती सोनी का शुक्रवार को निधन हो गया था। मंत्री डॉ. मिश्रा ने इस दु:खद घड़ी में परिजनों को ढाढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोक-संतप्त परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

#श्रद्धांजलि

Source : Agency

पाठको की राय